X Close
X

भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन-इसरो आदित्‍य एल-वन को शनिवार को करेगा प्रक्षेपित


NPIC-20238297587
समग्र समाचार सेवा नई दिल्ली, 29 अगस्त। भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन-इसरो ने कहा है कि सूर्य का अध्‍ययन करने के लिए पहली अंतरिक्ष आधारित भारतीय वेधशाला आदित्‍य एल-1 को 2 सितम्‍बर को प्रक्षेपित किया जाएगा। इसे आन्‍ध्र प्रदेश के श्रीहरिकोटा से दिन में 11:50 मिनट पर छोड़ा जाएगा। यह उपग्रह सूर्य और धरती के बीच एल-वन बिन्‍दु पर स्‍थापित किया जाएगा। यह बिन्‍दु पृथ्‍वी से लगभग 15 लाख किलोमीटर दूर है। यहां तक पहुंचने में इसे करीब 4 महीने लगेंगे।

यह मिशन सूर्य के वातावरण का अध्‍ययन करेगा। The post भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन-इसरो आदित्‍य एल-वन को शनिवार को करेगा प्रक्षेपित appeared first on Samagra Bharat News website. (SAMAGRA BHARAT)